पटना: बिहार के महान गणितज्ञ स्व डा. वशिष्ठ नारायण सिंह की जीवन पर जल्द ही फिल्म बनेगी। बॉलीवुड ने पहले भी बिहार की कई चर्चित हस्तियों पर फिल्में बनायी हैं, अब गणितज्ञ गुरु स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह के सम्मान में बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही है। कुछ महीनों पहले ही बिहार के मैथेमेटिशीयन आनन्द कुमार के ऊपर ‘सुपर 30’ फिल्म बनी थी, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉलीवुड ने अब एक बार फिर अपना रुख बिहार की तरफ किया है। प्रोड्यूसर प्रीति सिन्हा, को-प्रोड्यूसर नम्रता सिन्हा व अमोद सिन्हा ने इसके पुख्ता संकेत दिये हैं।
एक और बिहारी के जीवन पर बॉलीवुड में बनने जा रही है फिल्म
बता दें कि वशिष्ठ नारायण सिंह की बॉयोपिक का निर्माण रील लाइफ इंटरटेंमेंट विनय पिक्चर्स के साथ मिल कर करेंगी। प्रीति सिन्हा के पिता विनय कुमार सिन्हा हैं, जिन्होंने सलमान खान और आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को प्रोड्यूस किया था। विनय कुमार सिन्हा भी गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक में शामिल हैं। फिल्म का मुहूर्त बिहार में ही होगा।
मालूम होकि कुछ ही दिनों पहले ही देश के गौरव वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया। उन्होंने एक समय आइन्स्टीन को भी चुनौती दे डाली थी। वे बचपन से ही काफी तेज-तर्रार थे। अपनी विलक्षण प्रतिभा के कारण उन्हें पहचान मिली थी।
उनकी बॉयोपिक को बिहार के ही जाने- माने निर्देशक प्रकाश झा निर्देशित करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन के लिये हामी भी भर दी है। बताया जा रहा है कि स्व. बशिष्ठ नारायण सिंह के परिवार वालों से मुंबई के मशहूर प्रोड्यूसर ने मुलाकात की थी। उनके परिवार वालों ने भी फिल्म को लेकर अपनी सहमति दे दी है। इस फिल्म को लेकर मंगलवार को ऐलान किया जायेगा, जिसमें किसी बड़े अभिनेता को वशिष्ठ नारायण सिंह का किरदार निभाते देखा जा सकता है।
टीम हमारा बिहार