Wednesday, March 3, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home जानकारी

छठ पूजा के एक सप्ताह बाद तक सभी ट्रेनें फुल, सीटों की स्थिति देख करें प्लानिंग

admin by admin
November 17, 2020
in जानकारी, पर्व-त्योहार
0
छठ
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: छठ पर्व पर पटना समेत दानापुर रेल मंडल में आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकीं हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर, दानापुर, पाटलिपुत्र समेत अन्य स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनें अपने उद्गम स्टेशन से ही भरी हुई आ रही हैं। ट्रेनों की सभी बोगियों में क्षमता के अनुरुप सभी सीटें भरी हुई रह रही हैं। वहीं, छठ के बाद 22 नवंबर से 30 नवंबर तक बिहार से बाहर के राज्यों में जाने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

ADVERTISEMENT

सोमवार की सुबह नई दिल्ली से आने वाली राजधानी पूरी क्षमता के साथ जंक्शन पहुंची। पहले के दिनों की तुलना में अधिक यात्रियों के आगमन से प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में मेला सा नजारा रहा। यही हाल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का भी रहा। इसमें भी पूरी क्षमता से भरकर यात्री आए। इसी तरह मुंबई से आने वाली ट्रेन भी फुल पहुंच रही है।

Related posts

चपरासी

बिहार में इंजीनियर बन रहे हैं चपरासी, आवेदन के लिए लगी लंबी लाइन

January 9, 2021
पुलिसकर्मियों

बिहार के 80 हजार पुलिसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, जल्द होगी वैक्सिनेशन

January 6, 2021

अहमदाबाद, इंदौर, रांची, सिकंदराबाद समेत अन्य जगहों से काफी लोग छठ के लिए आ रहे हैं। लेकिन रेलवे की मानें तो सबसे अधिक यात्री दिल्ली व मुंबई से आ रहे हैं। महावीर मंदिर के बाहर में सैकड़ों ऑटो वालों को भी इन दिनों अधिक सवारी मिलने लगे हैं। छठ पूजा को लेकर परदेस से घर लौटने वाले व्रती काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।

पटना जंक्शन के निदेशक डॉ नीलेश कुमार ने बताया कि आजकल छठ के मौके पर सभी राज्यों से आने वाली सभी ट्रेन पूरी कैपिसिटी के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सभी श्रेणी के बोगियों में आने के समय वेटिंग लिस्ट करीब 100 के आसपास रह रहा है। ऐसे में बोगी में पूरी क्षमता के अनुरूप ही यात्री आ रहे हैं। स्लीपर में 50, टू एस में 90 से 100, एसी 3 में 50, और एसी टू में 20 के आसपास ही लोग आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

वहीं, बिहार आने वाली स्पेशल ट्रेनों के अलावा पूजा स्पेशल, क्लोन स्पेशल ट्रेनों में भी पूरी क्षमता से यात्री आ रहे हैं। वहीं, पटना से आने जाने वाली मेमू पैसेंजर में भी यात्रियों की तादाद बढ़ रही है। बाहर के स्टेशनों से आने वाले जंक्शन से मेमू ट्रेन पकड़ कर नजदीक के स्टेशन पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENT

जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखकर करबिगहिया साइड के दो इंट्रेंस खोल दिए गए हैं। साथ ही सभी वेटिंग हॉल भी खोले गए हैं। जंक्शन पर कोरोना के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सभी यात्रियों की नियमित जांच भी की जा रही है।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

7वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बनीं उपमुख्यमंत्री

Next Post

बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम की संघर्षों से भरी है कहानी, अपनी मेहनत से लहराया सफलता का परचम

Next Post
बिहार

बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम की संघर्षों से भरी है कहानी, अपनी मेहनत से लहराया सफलता का परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दिल का दौरा पड़ने के चलते बिहार के ‘काबिल’ एक्टर नरेंद्र झा का निधन

दिल का दौरा पड़ने के चलते बिहार के ‘काबिल’ एक्टर नरेंद्र झा का निधन

3 years ago
मोनालिसा

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने खरीदी ऑडी, पति के साथ कार का किया स्वागत

2 years ago
पवन सिंह

पवन सिंह का नया गाना ‘हमार वाला डांस’ इंटरनेट पर हुआ वायरल

1 year ago
अभिनेता सिद्धार्थ ने उड़ाया भोजपुरी भाषा का मजाक, मनोज तिवारी दर्ज कराएंगे FIR

अभिनेता सिद्धार्थ ने उड़ाया भोजपुरी भाषा का मजाक, मनोज तिवारी दर्ज कराएंगे FIR

3 years ago
खेसारी

खेसारी के इस नए गाने ने मचाया धमाल, ‘छपरा के रंग’ में रंगे लोग

1 year ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • IPL में खेलेगी बिहार की टीम, स्टेडियम में लगेंगे बिहारी-बिहारी के नारे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म January 17, 2021
  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी