Patna: महामारी कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) है। सभी लोग अपने घर में बैठे हुए हैं। ऐसे में कई लोगों इस वक्त मौका मिला है कि वो अपनी रचनात्मक कला एक पहचान दे सके हैं।
बॉलीवुड के की अभिनेत्री और अभिनेता ने इस वक्त बखूबी इस मौके का फायदा उठाते हुए दिखे। इतना ही नहीं इस कड़ी में अब भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री भी पीछे नहीं है।
हाल ही में भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने भी घर रचनात्मक काम में लगी हुई है। इस क्रम में उन्होंने यूट्यूब (YouTube) पर एक अपना चैनल बनाया है। इस चैनल के जरिए वो अपने फॉलोअर्स को कई तरह की टिप्स दे रही हैं।
आम्रपाली दुबे अपने चैनल से दो वीडियो लोगों को शेयर कर चुकी है। अम्रापाली ने यूट्यूब (YouTube) पर अपना ब्यूटी ब्लॉग बनाया है। इस ब्लॉग के जरिए वो अपने दर्शकों को सौंदर्य प्रसाधन के बारे में जानकारी देती हैं।
पहले ब्लॉग में उन्होंने अपने दर्शकों को बताया कि जल्दी में अच्छा और खूबसूरत लगने वाला मेकअप कैसे करे। फिलहाल इस ब्लॉग के जरिए अम्रपाली दुबे चर्चे में आ रही हैं।
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में लगभग सभी ए-लिस्टर्स के साथ काम किया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को पसंद है। उन्होंने टेलीविजन से शुरुआत की और बाद में भोजपुरी फिल्मों में चली आईं। साथ ही भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री भी बन गई।
कोरोन वायरस (Corona Virus) के मद्देनजर, आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने सरकार के राहत कोष में 2.5 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में एक लाख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50,000 रुपये का दान दिया।
हमारा बिहार टीम