पटना: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी बॉलीवुड के पैरलल खड़े होने की कोशिश कर रहा है। भोजपुरी फिल्मों के कलाकार अपने दम पर फिल्मों को हिट कराने का मद्दा रखते हैं। भोजपुरी फिल्म के कई स्टार ऐसे हैं जिनका फैन फॉलोइन जबरदस्त है। लोग उनकी फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्म हिट होने के साथ ही उनका रेट भी बढ़ता जा रहा है।
आज हम आपको भोजपुरी फिल्म के टॉप-5 स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने फिस को लेकर ज्यादा चर्चित है।
1. दिनेश लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव गाजीपुर से ताल्लुक रखते हैं। एक फिल्म के लिए 70 से 80 लाख रुपए लेते हैं। निरहुआ के नाम से जाने जाने वाले दिनेश लाल यादव फिल्म राजनीति में भी अपना दम आजमा रहे हैं। निरहुआ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजमगढ़ से चुनावी मैदान में है।
2. खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के जाने वाले कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव की फिल्में काफी अच्छी होती है। एक फिल्म के लिए 80 से 90 लाख रुपए फीस लेते हैं।
3. पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बेहतरीन गायक पवन सिंह ने ही ”लॉलीपॉप लागेलू” गाना गाया था। इस अभिनेता की फिल्में लोगों को बहुत पसंद आती है और यह एक फिल्म के लिए करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
4. रवि किशन
यह अभिनेता भोजपुरी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी नजर आ चुके हैं। यह एक फिल्म करने के लिए 50 से 70 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बॉलीवुड में इन्हें फिल्म करने के 2 से 5 करोड़ तक रुपए मिल जाते हैं।
5. विराज भट्ट
भोजपुरी सिनेमा के शानदार कलाकार जिनकी लोकप्रियता बहुत ही ज्यादा है। वह एक फिल्म करने के 40 से 50 लाख रुपए लेते हैं।
टीम हमारा बिहार