पटना: बिहार में बनने वाली मैथिली फीचर फिल्म ”लव यू दुल्हिन” से ही मैथिली फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित होने की संभावना बन रही है। बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने 15मार्च को प्रदर्शन को तैयार मैथिली फ़िल्म “लव यू दुल्हिन” के प्रमोशन के दौरान कहा कि इसके निर्माण में जो उच्च मानकों का ख्याल रखा गया है मैथिली सिनेमा से जुड़े फिल्मकारों को उससे प्रेरित होने की आवश्यकता है।
फिल्म का ट्रेलर लोगों को खुब आ रहा है पसंद
सुनिल छैला ने कहा कि ”भोजपुरी” भाषा को संविधान के आठवें अनुसूची में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है लिकेन ”मैथिली’‘ पहले ही स्थान प्राप्त कर चुका है फिर भी सारे गुणों के बावजूद इस भाषा की फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित होने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होनें उम्दा फ़िल्म के निर्माण के लिए ”लव यू दुल्हिन” के निर्माता बिष्णु पाठक और रजनीकांत पाठक एवम निर्देशक मनोज श्रीपति की जमकर तारीफ की और फ़िल्म के सुपरहिट होने की शुभकामनाएं दी।
लव यू दुल्हिन के एक्टर अमित कश्यप को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुनील छैला बिहारी, तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. निशांत,मिथिलांचल के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार चाँद मुसाफ़िर, बॉलीवुड एक्टर सह “लव यू दुल्हिन” के अभिनेता अमित कश्यप मौजूद थे। इस फिल्म में कोशी के कुसहा बांध टूटने, पानी का कहर, दाम्पत्य प्यार, गौ प्रेम और विलेन के खतरनाक अंदाज को दिखाया गया है।
रिपोर्ट- माधुरी शुक्ला