पटना: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक ऑडियो म्यूजिक रिलीज हुआ है। फिलहाल इस ऑडियो म्यूजिक से काजल काफी चर्चाओं में हैं। प्रियंका सिंह द्वारा गाए गए गीत बदलब भतार ऐ बलमु को शेखर मधुर ने कंपोज किया है।
काजल राघवानी का गाना मचा रहा है धमाल
यह ऑडियो वीडियो 11 जुलाई को याशी फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया था। अभी तक इस वीडियो को 174,735 बार देखा गया है। हालांकि गीत के वीडियो को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। यह ऑडियो वीडियो इतना वायरल इसलिए हो रहा है कि इसमें काजल काम की है।
जैसे अम्रापाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी है वैसे ही खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवाणी की जोड़ी ऑन स्क्रीन पर हीट मानी जाती है।
इन दोनों अभिनेताओं ने कई फिल्म में एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन इस कदर हिट हो गई है। जैसे लगता है कि स्वर्ग में इन दोनों की जोड़ी बनी हो। इन दोनों के प्रशंसकों को उनकी जोड़ी पसंद है और यह उनकी फिल्मों का यूएसपी भी यह बन जाता है।
इन दोनों की आने वाली फिल्म बलम जी आई लव यू और नागदेव है। इनकी पिछली फिल्म थी दुल्हिन गंगा पार की जो कि ब्लॉक ब्लास्ट हिट हुआ था। इस फिल्म मे एक और खासियत ये थी कि इस फिल्म में पहली बार खेसारी लाल यादव की 8 साल की बेटी भी काम की थी। इस फिल्म से वो डेब्यू की थी।
हमारा बिहार टीम