पटना
खेसारी लाल यादव और मोहिनी घोष की फिल्म ‘जिला चंपारण’ शुक्रवार यानि 1 सिंतबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। खेसारी लाल की ये फिल्म बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में एक साथ रिलिज हुई है। इस फिल्म में खेलारी लाल अपने अंदाज से एक बार फिर बिहार और झारखंड के लोगों का दिल लूटने के लिए आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी कर रही है। इस फिल्म में दर्शकों के लिए मनोरंजन की खूब व्यवस्था है। फिल्म का गाना एक से एक सुपरहिट है।
फिल्म के गानों को फिल्म रिलीज होने से पहले ही दर्शकों ने खूब सराहा है। यूट्यूब पर दर्शकों ने इस फिल्म के गाने को खूब देखा और शेयर भी किया। इस फिल्म का गाना गीतकार आजाद सिंह ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत में बना एक गाना ‘खुटा में फाटल’ को दर्शकों ने खूब देखा है।
यूट्यूब पर इस गाने को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फिल्म का रिस्पॉन्स भी दर्शक अच्छा दे रहे हैं। इस फिल्म में इस बार खास ये है कि खेसारी लाल, मोहिनी घोष के साथ पहली बार फिल्मी पर्दे पर आए हैं। फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। पंडित अपने इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पंडित की ये पहली भोजपुरी फिल्म है।
प्रकृति फिल्मस के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म ‘जिला चंपारण’ मणि भट्टाचार्या, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय और मनोज टाइगर ने मुख्य रूप से काम किया है। इस फिल्म में मोहिनी घोष का किरदार बहुत ही दमदार है।
हमारा बिहार टीम
realy bindas role of khesharilal yadav i like somuch.