पटना: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक लोकप्रिय अभिनेता-गायक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं। खेसारी ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक सुपर सफल अभिनेता बनकर उभरे।
सावन के शुभ महीने में, खेसारी लाल यादव ने भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित अपना ‘गाय के गोबर महादेव’ भक्ति गीत जारी किया हैं।
गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और संगीत आशीष वर्मा ने दुया है। गीत प्यारे लाल यादव (कवि जी) द्वारा लिखे गए हैं।
मालूम हो कि सावन के महीने में, भक्त सोमवार को उपवास रखते हैं और भगवान शिव और देवी पार्वती मंदिरों में जाते हैं। श्रावण मास के दौरान कुछ मंदिरों में विशेष पूजाएं भी आयोजित की जाती हैं। इस दौरान विभिन्न भक्त गंगाजल से भगवान शिव पर जलाअभिषेक करते हैं।
सावन में कई भक्त कांवर लेकर पैदल यात्रा करते हैं, जिन्हें ‘कांवर यात्रा’ के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर, वे कांवरिये शिव-पार्वती मंदिरों से पवित्र जल के लिए पैदल हरिद्वार और गंगोत्री जाते हैं। भक्त अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान गाते और नृत्य भी करते हैं।
रिपोर्ट- माधुरी शुक्ला