पटना
अनुष्का तोहरे ला इंडिया गईल हार बतार तोहर विराट बाडे़….सानिया मिर्जा की नथुनी पर गीत लिखकर भोजपुरी जगत में धूम मचाने वाले खेसारी लाल यादव का यह गीत इस समय खूब धूम मचा रहा है। 11 दिसंबर को विराट कोहली व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी रचाई थी। उनकी शादी के बाद ही खेसारीलाल यादव ने यह गीत गा डाला। इस समय यह गीत यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। यू-ट्यूब के विभिन्न चैनलों पर 60 लाख से अधिक लोगों ने अब तक इस गीत को देख डाला है। यह गीत 13 दिसम्बर को यू-ट्यूब चैनल पर डाला गया है। वहीं गीत में भारतीय खिलाड़ियों पर सवाल उठाने के कारण हंगामा भी खड़ा हो गया है।
वैसे, नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी शादी थी। जब क्रिकेट और बॉलीवुड का इतना बड़ा महासंगम देखने को मिला। ‘राष्ट्रीय विवाह समारोह’ के तरीके से हुई शादी में एक नहीं बल्कि दो-दो रिसेप्शन का आयोजन किया गया। पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित क्रिकेट और राजनीति जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया। जिसमें क्रिकेट जगत, व्यापार जगत व बाॅलीबुड जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था। मुम्बई में हुए रिसेप्शन में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित से लेकर अंबानी और बच्चन परिवार भी इस पार्टी में शरीक हुए।
खेसारी लाल के गीत पर फिर हंगामा
विराट कोहली के नेतृत्व में यह साल टीम इंडिया के लिए भले ही बहुत अच्छा रहा हो, लेकिन इसके बाद भी भोजपुरी दुनिया के खेसारीलाल यादव ने यह गीत लिखकर जरुर कुछ विवाद खड़ा कर दिया है। उनके भोजपुरी में गाए गीत में बोल कुछ इस तरीके के है। कोहली भइलें भतार अनुष्का के। इसका मतलब ये हुआ कि ’अनुष्का के पति हुए विराट कोहली।’ इस गाने को अब तक यू ट्यूब पर तकरीबन 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
गाने के बोल में एक शख्स कहता है, ‘अनुष्का तुम्हारी वजह से इंडिया हार गई। क्योंकि तुम्हारा पति कोहली बन गया है।’ यानि टीम इंडिया की हार का ठिकरा अनुष्का शर्मा पर फोड़ा जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स में अनुष्का के रोहित शर्मा को इनकार करने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। इसके अलावा ये भी कि अनुष्का के चक्कर में टीम इंडिया बर्बाद हुई पड़ी है और इन्हीं के चक्कर में सुरेश रैना ने शादी नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर भी वार किया है। इससे पहले भोजपुरी सिंगर राहुल सिंह ने जुलाई में विराट कोहली के खेल पर ’अईसे खेलबता अनुष्का के पाकिस्तानी ले जाई’ गाकर काफी रायता फैलाया था। खिलाड़ियों पर भोजपुरी में गीत लिखने की परम्परा सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला से हुई थी। इस गीत को जबरदस्त हीट मिलने के बाद भोजपुरी गीतकारों व गायकों ने खिलाड़ियों पर गीत लिखकर कम समय में प्रसि़द्धी पाने का रास्ता चुना है।
हमारा बिहार टीम