पटना
फेसबुक पर उन्हीं का जलवा होता है जो चाहे तो फिल्म स्टार हों या फिर कोई सेलेब्रिटी, नेता। लेकिन बिहार की ये महिला न तो स्टार है, न ही कोई सेलेब्रिटी। फिर भी फेसबुक पर सनसनी बनी हुई है। 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स के साथ बिहार के वैशाली की किरण यादव के फैन-फॉलोइंग ऊंचाईयों को छू रही है। सोशल मीडिया से निकल कर अब किरण मीडिया के मुख्यधारे में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
किरण यादव ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने राधे मां का गेटअप लिया हुआ है। इस वीडियो में वो पूरी तरह से राधे मां जैसी दिख रही हैं। साथ ही वे एक भोजपुरी गाने पर डांस भी करती नजर आ रही हैं।
फेसबुक पर किरण के फॉलोअर्स एक मिलियन के पार हैं। यह आंकड़ा राजद सुप्रीमो लालू प्रासद यादव के फॉलोअर्स से अधिक है। किरण कोई भी पोस्ट करती हैं तो कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ जाते हैं। सैकड़ों लोग उनके पोस्ट को शेयर करते हैं। ये सब सिर्फ कुछ ही दिनों में नहीं हुआ है। फेसबुक पर किरण लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। किरण के ट्विटर पर भी 40 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। किरण सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर विचार रखती हैं। हालांकि, उनके अधिकतर पोस्ट पॉलिटिकल होते हैं। लेकिन वो राजनेता नहीं है। वो सामाजिक मुद्दों पर भी खूब लिखती हैं। लेकिन वो सामाजिक कार्यकर्ता भी नहीं हैं।
हमारा बिहार टीम