Friday, February 26, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home पर्व-त्योहार

Navratri 2020: नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की आराधना कर पाएं इन ग्रह दोष से मुक्ति

admin by admin
October 19, 2020
in पर्व-त्योहार
0
नवरात्रि
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि 2020 की शुरुआत हो चुकी है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा यानी नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ शुरू होने वाले इन पवित्र दिनों में मां शक्ति की आराधना कर उनसे मनवांछित फल प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन मां शक्ति की आराधना बेहद संयम, धैर्य और वैदिक आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए की जाती है।

ADVERTISEMENT

नवरात्रि के दौरान आदि शक्ति मां अम्बे के अनेक रूपों में से 9 देवियों की आराधना की जाती है। नवरात्रि में क्रम के अनुसार इन देवियों के पूजा और आराधना की जाती है। देवी का प्रत्येक रूप किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। आइए जानते हैं किस देवी की आराधना से किस ग्रह के दोष से मुक्ति पायी जा सकती है-

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ी भीड़

November 30, 2020
छठ

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व हुआ संपन्न, व्रतियों ने ग्रहण किया प्रसाद

November 21, 2020

पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। मां शैल पुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इन्हें पार्वती के नाम से भगवान शंकर की पत्नी के रूप में भी पूजा जाता है। इनका वाहन वृषभ (बैल) है, इनके दाएं हाथ में त्रिशूल है और वे बाएं हाथ में कमल धारण किए हुए हैं। मां शैलपुत्री की आराधना से चंद्र जनित दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा भाग्य के प्रदाता हैं, जो मां शैलपुत्री द्वारा शासित हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना से चंद्रमा के किसी भी बुरे प्रभाव को दूर किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के देवी ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है। देवी ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार बल और साहस के दाता मंगल देवी ब्रह्मचारिणी द्वारा शासित है। नवरात्रि के दूसरे दिन पूरे नीति नियमों के साथ देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा से मंगल के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।

तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां पार्वती के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी की आराधना की जाती है। देवी चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध वृत्ताकार चंद्रमा विराजमान है, जो घंटी के समान दिखाई देता है, इसलिए मां के इस रूप को चंद्रघंटा के नाम से जाता है। मां चंद्रघंटा के दस हाथ हैं, वे खड़ग, त्रिशूल, गदा सहित कई अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित है। मां का यह चंद्र घंटा रूप शुक्र ग्रह का स्वामी है, मां चंद्रघंटा की पूजा से प्रेम अथवा वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियों का नाश होता है। इसी के साथ शुक्र से संबंधित दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

चौथा दिन- मां कुष्मांडा

नवरात्रि के चौथे दिन मां पार्वती के कुष्मांडा रूप की आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती सिद्धिदात्री रूप लेने के बाद वे ब्रह्मांड को शक्ति प्रदान करने के लिए सूर्य के केंद्र में स्थित हुईं। मां कुष्मांडा सूर्य को दिशा और ऊर्जा प्रदान करती हैं। इसलिए भगवान सूर्य का शासन देवी कुष्मांडा द्वारा किया जाता है। मां कुष्मांडा की आराधना से सूर्य के सभी दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है। मां कुष्मांडा की सवारी शेर है और उनकी अष्ट भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र सहित माला, कमल और अमृत कलश होता है।

पांचवां दिन- मां स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना के लिए उत्तम माना गया है। भगवान कार्तिकेय जिन्हें स्कंद, मुरूगन या षडानन के नाम से भी जाना जाता है, उनके जन्म के बाद मां पार्वती के इस स्वरूप को स्कंद माता के नाम से जाना जाता है। मां के इस रूप की चार भुजाएं हैं और उन्होंने अपने दाएं हाथ में भगवान कार्तिकेय को थामा है। वहीं, दो अन्य हाथों में कमल के फूल और एक हाथ वर मुद्रा में है। बुद्धि और ज्ञान के ग्रह बुध पर देवी स्कंदमाता का शासन होता है। मां स्कंदमाता की पूजा से बुध जनित दोष दूर होते हैं।

छठवां दिन- मां कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, राक्षस महिषासुर से जन मानस को मुक्ति देने के लिए देवी पार्वती ने मां कात्यायनी का रूप धारण किया था। माता के इस स्वरूप को महिसासुर मर्दिनी के रूप में भी पूजा जाता है। मां कात्यायनी वैदिक ज्योतिष में अमृत समान माने गये गुरू ग्रह पर शासन करती है। मां कात्यायनी की आराधना से गुरू के दोषों का निवारण होता है और गुरू को मजबूती मिलती है।

सातवां दिन- मां कालरात्रि

दुष्टों पर काल की तरह बरसने वाली मां कालरात्रि की आराधना नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। जब मां पार्वती ने शुंभ और निशुंभ नामक राक्षसों के संहार के लिए अपनी बाहरी सुनहरी त्वचा को हटाया और खुद को कालरात्रि के रूप में प्रकट किया। कालरात्रि माता पार्वती का सबसे उग्र स्वरूप है। घने अंधकार के समान रंग लिए मां कालरात्रि की सवारी गधा है। उनके चार हाथ हैं, एक हाथ में तलवार और दूसरे में लौह अस्त्र है। वहीं एक हाथ अभयमुद्रा, तो वहीं दूसरा हाथ वरमुद्रा में है। ग्रहों में न्यायधीश शनि पर मां कालरात्रि का शासन होता है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना से शनि से संबंधित सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।

आठवा दिन- मां महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है। मां महागौरी के चार हाथ हैं। एक हाथ में डमरू, दूसरे में तलवार, तीसरा अभय मुद्र और चौथा हाथ वरमुद्रा में है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी को राहु ग्रह का स्वामी माना जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की विधिवत पूजा अर्चना से राहु से संबंधित दोषों का नाशा होता है।

ADVERTISEMENT

नौवा दिन- मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती है। इनके चार हाथ हैं और वे कमल पुष्प पर विराजमान हैं। देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह की स्वामी है, माता सिद्धिदात्री की पूजा केतु से संबंधित सभी दोषों को समाप्त करती हैं।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

19 अक्टूबर का राशिफल: आज आप पर मां लक्ष्मी की होगी आकस्मिक कृपा

Next Post

बोचहां विधायक बेबी कुमारी का हृदय परिवर्तन, BJP में की घरवापसी

Next Post
बेबी कुमारी

बोचहां विधायक बेबी कुमारी का हृदय परिवर्तन, BJP में की घरवापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मोनालिसा

मोनालिसा ने कुछ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की हॉट तस्वीरें

2 years ago
बिहार की इस बेटी का तेवर देख सहमें बिग बॉस के घर वाले, बोली-न मैं सीधी हूं, न ही साधी

बिहार की इस बेटी का तेवर देख सहमें बिग बॉस के घर वाले, बोली-न मैं सीधी हूं, न ही साधी

3 years ago
अपनी अदाओं से एक बार फिर सबको मदहोश बना रहीं हैं आम्रपाली, देखिए उनके ये जबरदस्त ठुमके

अपनी अदाओं से एक बार फिर सबको मदहोश बना रहीं हैं आम्रपाली, देखिए उनके ये जबरदस्त ठुमके

3 years ago
महिला

बिहार में महिला सुरक्षा पर भोजपुरी सेलेब्स ने जताई चिंता, जानिए किसने क्या कहा

1 year ago
अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का इस साल का पहला छठ गीत हुआ लॉन्च, छठी मईया की भक्ति में डूबीं आईं नजर

1 year ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मधुबनी पेंटिंग की मशहूर कलाकार गोदावरी दत्त को मिला 2019 का पद्मश्री सम्मान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म January 17, 2021
  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी