Patna: टॉप भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का ब्लॉकबस्टर गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ (‘Chhalakata Hamro Jawaniya’) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 2016 में पहली बार रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब (YouTube) पर 300 मिलियन व्यूज पार कर लिए। छलकाता हमरो जवनिया गीत को अब तक 312,645,383 बार देखा गया है।
गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह का क्रेजी डांस मूव्स आपको यकीनन डांस फ्लोर पर ठुमका लगाने के लिए मजबूर कर देगा। इसे गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत आज़ाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं और संगीत मधुकर आनंद द्वारा रचित हैं।
वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मि , ‘भोजपुरिया राजा’ सुधीर सिंह द्वारा निर्मित और संदीप सिंह द्वारा सह-निर्मित है। इसका निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। फिल्म बहुत बड़ी हिट थी और दर्शकों द्वारा अच्छी तरह से सराही भी गई थी।
इसमें पवन सिंह (Pawan Singh), काजल राघवानी, उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे। पवन सिंह के पास कई हिट फ़िल्में हैं जैसे ‘देवड़ा बड़ा सतवाला’, ‘भोजपुरिया राजा’ (Bhojpuriya Raja) आदि। अभिनेता-गायक बिहार के आरा से आते हैं और सुपरहिट गीत ‘लल्लीपॉप लागेलु’ से प्रसिद्धि हुए हैं, जो रिलीज़ होने के बाद वायरल हो गया।
2016 में पवन सिंह को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों (International Bhojpuri Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक के साथ सम्मानित किया गया था। उनके आगामी आने वाली फिल्म ‘लोहा पहलवान’ के ट्रेलर ने कुछ दिन पहले रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई।
हमारा बिहार टीम