मोतिहारी
भोजपुरी गायक पवन सिंह को मोतिहारी में दो जगह अनियंत्रित भीड़ का सामना करना पड़ा। जिस कारण वह अपने कार्यक्रम को नहीं कर सके। मधुबन में आयोजित कार्यक्रम में हाजारों की संख्या में पहुंची भीड़ की उतेजना को देखते हुए उन्हें और उनके साथियों को एक रूम में बंद करने के बाद सुरक्षित करना पड़ा।
पकड़ीदयाल में आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया। जब भीड़ अनियंत्रित हो गयी और पुलिस को लाठी चलाने की नौबत आ गयी। लिहाजा,पवन सिंह के कार्यक्रम को मुश्किल से आधा घंटा में ही पैक करना पड़ा। दरअसल, पकड़ीदयाल अनुमंडल के स्थापना के 25 साल पूरा होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके लिए भोजपुरी फिल्म स्टार एवं गायक पवन सिंह को दो जगह कार्यक्रम करने के लिए बुलाया गया था।
शुरू में मधुबन प्रखंड में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन एवं उसके बाद अन्य कार्यक्रम पवन सिंह को करना था। लेकिन मधुबन के जिस होटल में पवन सिंह को ठहराया गया था। उस होटल के चारो और हजारों लोगों की भीड़ पवन सिंह का एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गयी।
बाद में एक बार जब पवन सिंह को निकालने की कोशिश की गयी.तो लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गयी। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह भीड़ से पवन सिंह और उनके टीम को बाहर निकालकर पकड़ीदयाल पहुंचाया गया। जहां स्टेज पर कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गयी कि लोग आपस में ही भीड़ गए।
देखते ही देखते भीड़ में कुर्सियां चलने लगी। बाद में हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियों का सहारा लेना पड़ा। लोगों की भीड़ और हंगामा को देखते हुए पवन सिंह के कार्यक्रम को महज आधा घंटा में पैकअप कर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
https://www.youtube.com/watch?v=bMIN1u2MJV0
हमारा बिहार टीम