पटना: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके ज्यादातर शो जाम-पैक होते हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे भारत में शो कर रही हैं। हाल ही में, बिहार के वैशाली में एक कार्यक्रम में प्रदर्शन करते हुए सपना ने एक भोजपुरी गाना गाकर अपने भोजपुरी फैंस का दिल जीत लिया।
हिरयाणवी डांसर सपना चौधरी ना सिर्फ हरियाणवी गाने पर ही बल्कि भोजपुरी गाने पर भी काफी बेहतर तरीके से ठुमके लगा लेती हैं। उन्होंने अपने खास सॉन्ग से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने स्टेज पर डांस कर के ये दिखा दिया है कि वह भोजपुरी में भी काफी अच्छी हैं।
सपना ने भोजपुरी में बात कर बिहार के फैंस का जीता दिल
इंटरनेट पर सपना चाधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी बिहार के वैशाली में हैं जहां वह अपने फैंस से भोजपुरी में बात करती हुई नजर आ रही हैं। आए दिन सपना के अलग अलग गाने आते हैं जो आते ही इंटरनेट की दुनिया में छा जाती हैं। आइए अब इस वीडियो में देखते हैं सपना चौधरी किस तरह से भोजपुरी में बातें कर रही हैं:
सपना जब दर्शकों के साथ बातचीत कर रही थीं तब उन्होंने ”ठीक है” कहना शुरू किया, लेकिन फैंस तब आश्चर्यचकित हो गये जब उन्हें समझ आया कि वे खेसारी लाल यादव का लोकप्रिय गीत ठीक है का जिक्र कर रही हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद सपना ने ”ठीक है” गाना गाया भी। सुपर हिट गाना सुनते ही भीड़ उत्तेजीत हो गई। फिर उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए पूछा “का सोचते हो। बुड़बक समझे हो का? सब आता है हमें”(हंसते हुए)
सपना चौधरी की लोकप्रियता बिग बॉस 11 में आने के बाद कई गुना बढ़ गई है। हरियाणवी टोन में उनकी भाषा बोलने के बाद उनके भोजपुरी प्रशंसकों को खुशी होनी चाहिए। सपना बिहार के वैशाली जिले के महुआ के एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही थीं। हाल ही में सपना ने भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना 2 के लिए भी अपनी आवाज़ दी है। सपना जल्द ही दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
रिपोर्ट- माधुरी शुक्ला