Friday, April 23, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home खबरें बिहार की

तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज

admin by admin
January 16, 2021
in खबरें बिहार की, राजनीति
0
तेजस्वी
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार को क्राइम कैपिटल बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को तेजस्वी राजद की बैठक के बाद पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम नीतीश पर बरसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया बनता जा रहा है। चोर दरवाजे से सीएम की कुर्सी पर पहुंचे नीतीश कुमार मजबूर, बेबस, लाचार, बेहद कमजोर और थके हुए मुख्यमंत्री लग रहे हैं। इस मौके पर तेजस्वी ने एक पत्र भी जारी किया, जिसे उन्होंने सीएम को भेजा है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने रूपेश सिंह हत्याकांड पर नीतीश कुमार को घेरा और कहा कि पत्रकारों के जायज सवाल पर कल सीएम भड़क गए। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अपराध पर लगाम लगाने की बजाय पत्रकारों पर ही भड़क रहे थे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। सीएम ये बताएं कि राज्य में अपराध कौन कर रहा है और यह क्यों हो रहा है।

Related posts

जच्चा-बच्चा

यहां के अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को छोड़ दिया जाता है राम भरोसे

April 14, 2021
पोस्टरबाजी

अब राजधानी में कोरोना के नाम पर शुरू हुआ पोस्टरबाजी, विपक्ष ने कसा तंज

April 14, 2021

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महाजंगलराज कायम हो चुका है और महाजंगलराज का महाराजा कौन है, यह किसी से छिपा नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर एक महीने में अपराध पर लगाम नहीं लगा तो महागठबंधन के विधायक दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रपति से मिलकर राज्य सरकार की शिकायत करेंगे। राज्य की जमीनी हकीकत को राष्ट्रपति से अवगत कराएंगे।

ADVERTISEMENT

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार पत्रकारों पर भड़क गए थे। इसका जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों के उस सवाल पर भड़क गए, जिसका जवाब पूरा बिहार जानना चाहता है। आखिर बिहार में अपराध कौन कर रहा है? सीएम होने के नाते नीतीश कुमार की बताने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री से बिहार और गृह विभाग नहीं संभल रहा है। उनकी सहयोगी बीजेपी भी इस पर सवाल उठा रही है।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद

Next Post

CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका

Next Post
टीकाकरण

CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सिद्धार्थ

सिद्धार्थ-परिणीति स्टारर ‘जबरिया जोड़ी’ का ट्रेलर आउट, कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर है बेस्ड

2 years ago
रुद्रा

फिल्म रूद्रा द अवतार के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं तेजप्रताप

3 years ago
Irrfan Khan

बॉलीवुड स्टार के साथ ही भोजपुरी स्टार्स ने दी Irrfan Khan को श्रद्धांजलि

12 months ago
बिहार

अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज

2 years ago
बिहारी’ बने ऋतिक, सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर

बिहारी’ बने ऋतिक, सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर

3 years ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.2k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मधुबनी पेंटिंग की मशहूर कलाकार गोदावरी दत्त को मिला 2019 का पद्मश्री सम्मान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झंझारपुर में मॉल का उद्घाटन करने पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • यहां के अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को छोड़ दिया जाता है राम भरोसे April 14, 2021
  • अब राजधानी में कोरोना के नाम पर शुरू हुआ पोस्टरबाजी, विपक्ष ने कसा तंज April 14, 2021
  • संजय जायसवाल ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख किशनगंज थानाध्यक्ष की मॉब लिंचिंग को बताया दुखद और निंदनीय April 11, 2021
  • अंधविश्वास का ये कैसा खेल? सर्प दंश का शिकार बच्चे को मिट्टी में गाड़कर जिंदा करने की हो रही है कोशिश April 11, 2021
  • कोरोना के कारण फिर शुरू हुआ पलायन, सरकार की बढ़ी चुनौती April 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी