पटना: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे हमेशा सुर्खियों में रहती है। जितना वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती है उतना ही वो निजी जिंदगी को लेकर भी रहती है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का वीडियो छाई रहती है। वहीं यूट्यूब की सेंसेशन गर्ल माना जाती है।
पूराने वीडियो मचा रहे हैं धमाल
एक बार फिर से आम्रपाली दुबे चर्चा में हैं। उनका एक पूराना वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये क्लिप 2017 की है जब आम्रपाली दुबे, रविकिशन और निरहुआ काशी अमरनाथ फिल्म बना रहे थे। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस में बनाया गया था। फिल्म अच्छी चली भी थी। इस फिल्म के लिए रविकिशन को सम्मानित भी किया गया।
जिस क्लिप की वजह से आम्रपाली दुबे सुर्खियों में हैं वो वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया है। इस क्लिप में वो रविकिशन और निरहुआ के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। तीनों लोगो पानी में नहा रहे हैं। इस क्लिप को लगातार शेयर किया जा रहा है। तीनों के फैंस में इस वीडियो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
काशी अमरनाथ फिल्म का है वीडियो
आपको बता दें कि काशी अमरनाथ फिल्म में रविकिशन, निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थें। फिल्म का संगीतकार रहे मथुकर आनंद, वहीं इस फिल्म के गीत लिखे हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजदा सिंह। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे अपने वीडियो को लेकर यूट्यूब क्वीन कही जाती हैं। उनका एक एक क्लिप यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाता है।
यह वीडियो पुराना है लेकिन फैंस के बीच यह जमकर छा गया है। यह वीडियो पुराना है लेकिन फिर भी इसका क्रेज लोगों में जबरदस्त है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी आम्रपाली दुबे का वीडियो वायरल हो चुका है।
हमारा बिहार टीम