पटना: रविवार, दिनांक 30 जून 2019, आज द्वादशी है, जो कि 06:10 तक रहेगा। वहीं कृत्तिका नक्षत्र 09:56 मिनट तक होगा। योग शुला 19:47 मिनट तक रहेगा। प्रथम करण तैतिल, 06:10 तक रहेगा। द्वितीय गारा जो कि 17:33 तक रहेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि क्या कहता है आज का आपका राशिफल।
मेष
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग खड़ा होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।
वृष
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आहलादक बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।
मिथुन
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आँख में पीडा होगी। खर्च अधिक रहेगा।
कर्क
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें। बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है।
सिंह
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे।
कन्या
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।
तुला
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े- विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएँगे।
वृश्चिक
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ ही खराब ना कर दें। आशीर्वाद से नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
धनु
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा।
मकर
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता उदित होगी।
कुंभ
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें।
मीन
व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमान्स अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी।
टीम हमारा बिहार