Thursday, January 28, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home खबरें बिहार की

कोरोना वैक्सीन: प्रदेश में तीन चरणों में होगा टीकाकरण, जानें कब लगेगा आम लोगों को टीका

admin by admin
December 14, 2020
in खबरें बिहार की, जानकारी
0
कोरोना वैक्सीन
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: प्रदेश वासियोम को अब जल्द ही कोरोना से निजात मिलने वाला है क्योंकि बिहार में वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में तीन चरणों में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में तीन चरणों में टीकाकरण तैयारी शुरू कर दी गयी है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है।

ADVERTISEMENT

इनमें निजी व सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। जबकि दूसरे चरण में कोरोना वॉरियर्स में शामिल पुलिसकर्मी व अन्य सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। तीसरे चरण में आमलोगों का टीकाकरण किया जाना है। आमलोगों के टीकाकरण को लेकर बड़ी संख्या में कोल्डचेन मेंटेन करने की आवश्यकता होगी।

Related posts

टीकाकरण

CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका

January 16, 2021
तेजस्वी

तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज

January 16, 2021

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार बिहार को आइसलाइन रेफ्रिजरेटर उपलब्ध कराएगी। बिहार सरकार ने राज्य में कोल्डचेन मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष रूप से आइस लाइन रेफ्रिटरेटर (आईएलआर) उपलब्ध कराने की मांग की है। इससे राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और अधिक से अधिक लोगों तक टीका उपलब्ध कराने में आईएलआर काफी मददगार साबित होगा। बताया गया कि केन्द्र से चरणबद्ध रूप से आईएलआर मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में ही केंद्र से कोरोना टीकाकरण को लेकर आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति शुरू होनी थी। लेकिन अब 15 दिसंबर से फिर से आवश्यक संसाधन मिलने की संभावना है। जैसे-जैसे आईएलआर व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, उसे जिलों में भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENT

बिहार सरकार अपने स्तर से 400 आइस लाइन रेफ्रिजरेटर की खरीद करेगी। सूत्रों के अनुसार राज्य में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक हजार से अधिक आईएलआर की जरूरत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना वैक्सीन देने को लेकर मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) की तर्ज पर कार्रवाई की जा रही है। एक बूथ पर एक सौ लोगों को यह वैक्सीन दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स, फिर फ्रंटलाइन वर्कर और इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। एक महीने में दो डोज वैक्सीन का दिया जाएगा। श्री चौबे ने राजकीय अतिथिशाला में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

कृषि कानून के समर्थन में बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का किसान सम्मेलन आज से

Next Post

2021 Rashifal: इन 5 राशिवालों के लिए बेहद ही शुभ होने वाला है नया साल

Next Post
नया साल

2021 Rashifal: इन 5 राशिवालों के लिए बेहद ही शुभ होने वाला है नया साल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अमिताभ बच्चन

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, दी इतनी बड़ी रकम

1 year ago
अब इस बिहारी ने अमिताभ के शो KBC-9 को बनाया नंबर-1, एपिसोड ने तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड

अब इस बिहारी ने अमिताभ के शो KBC-9 को बनाया नंबर-1, एपिसोड ने तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड

3 years ago
जाल

फिल्म ‘जाल’ से खेसारी लाल यादव का दमदार लुक हुआ लीक, देखिए तस्वीर

2 years ago
Rani Chatterjee

Rani Chatterjee ने खोला पुरानी तस्वीरों का पिटारा, फैंस के लिए शेयर की ये फोटो

9 months ago
भोजपुरी

भोजपुरी फिल्म की यह हीरोईन फिर से पर्दे पर कर रही हैं कम बैक, गाना किया रिलीज

1 year ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रेड स्विमसूट में मोनालिसा की ये फोटो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

    373 shares
    Share 373 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, महिला दलाल गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मधुबनी पेंटिंग की मशहूर कलाकार गोदावरी दत्त को मिला 2019 का पद्मश्री सम्मान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म January 17, 2021
  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी