Friday, April 23, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home राजनीति

कौन हैं नीतीश के उत्तराधिकारी आरसीपी सिंह, क्यों बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

admin by admin
December 28, 2020
in राजनीति
0
नीतीश
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: नीतीश कुमार अपनी राजनीति में जल्दी कोई भी पत्ते नहीं खोलते हैं लेकिन हर बार की तरह एक बार फिर से सीएम ने सभी चौकाते हुए बड़ा फैसला लिया है। पटना के कर्पूरी भवन में रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्होंने एक बार फिर से सबको चौंकाते हुए आरसीपी सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान थमा दी। ऐसे में आप भी जानिए कि आरसीपी सिंह कौन हैं और नीतीश कुमार के इतने प्रिये क्यों है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यूपी से बुलाकर बनाया था प्रधान सचिव

आरसीपी सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. नीतीश कुमार के स्वजातीय हैं और उनके गृह जिले के ही निवासी हैं। आरसीपी उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे लेकिन नीतीश जब केंद्र में मंत्री बने तभी आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश से लाकर अपना आप्त सचिव बनाया। उसके बाद जब नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो फिर आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश से बुला कर अपना प्रधान सचिव बनाया। आज नीतीश कुमार ने जेडीयू का सुप्रीमो आरसीपी को बना दिया।

Related posts

पोस्टरबाजी

अब राजधानी में कोरोना के नाम पर शुरू हुआ पोस्टरबाजी, विपक्ष ने कसा तंज

April 14, 2021
संजय जायसवाल

संजय जायसवाल ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख किशनगंज थानाध्यक्ष की मॉब लिंचिंग को बताया दुखद और निंदनीय

April 11, 2021
ADVERTISEMENT

आरसीपी के हाथ में सत्ता का पावर

सियासत की समझ रखने वाला बिहार का हर आदमी ये जानता था कि आरसीपी सिंह जब नीतीश कुमार के प्रधान सचिव थे तब भी असली पॉवर उनके हाथों में ही थी। 2010 में उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया और राज्यसभा जाने की इच्छा जतायी। तब नीतीश कुमार उन्हें राज्यसभा भेजने को राजी नहीं थे। लेकिन आरसीपी सिंह ने जिद पकड़ी तो नीतीश कुमार के पास उन्हें राज्यसभा भेजने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा।

आरसीपी के इशारे पर चल रही थी पार्टी

राज्यसभा सांसद बनकर आरसीपी सिंह जेडीयू के सर्वेसर्वा बन गये। जेडीयू का पूरा संगठन उनके इशारे पर ही चलता रहा। वैसे भी नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी के संगठन महासचिव का पद दिया। उसके बाद से पार्टी का सारा काम आरसीपी सिंह ही देख रहे हैं। पार्टी की बैठक हो या सार्वजनिक कार्यक्रम सभी में आरसीपी सिंह का रूतबा दिखता रहा है। इन कार्यक्रमों में आरसीपी सिंह नीतीश के ठीक पहले भाषण देते हैं। सियासी प्रोटोकॉल के मुताबिक जो जितना बड़ा नेता होता है वो उतना बाद में बोलता है। लेकिन आरसीपी सिंह जेडीयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह और पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी के बाद बोलते हैं। यानि पार्टी में उन्हें नीतीश कुमार के बाद सबसे बड़े नेता का दर्जा पहले से ही मिला हुआ था।

हमारा बिहार

Tags: RCP singh
ADVERTISEMENT
Previous Post

पहली बार सीएम नीतीश पहुंचे पुलिस मुख्यालय, अधिकारियों के साथ किया बैठक

Next Post

वैक्सीन लगवाने के लिए खुद करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वेबपोर्टल पर भरना होगा अपना Detail

Next Post
रजिस्ट्रेशन

वैक्सीन लगवाने के लिए खुद करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वेबपोर्टल पर भरना होगा अपना Detail

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अमिताभ बच्चन

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, दी इतनी बड़ी रकम

2 years ago
अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में तोड़फोड़, स्टेज पर देखते ही लोग चलाने लगे कुर्सी

1 year ago
‘अनुष्का तोहरे ला इंडिया गईल हार…’ खेसारी लाल यादव का ये गाना यू-ट्यूब पर मचा रहा है धमाल

‘अनुष्का तोहरे ला इंडिया गईल हार…’ खेसारी लाल यादव का ये गाना यू-ट्यूब पर मचा रहा है धमाल

3 years ago
मोनालिसा

स्टार परिवार अवार्ड में मोनालिसा का धूम, नजर के लिए मिला अवार्ड

2 years ago
सिंगर अल्फाज

पटना: सिंगर अल्फाज का प्रोग्राम देखने क लिए फैंस हुए बेकाबू, होटल में मचा बवाल

1 year ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.2k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मधुबनी पेंटिंग की मशहूर कलाकार गोदावरी दत्त को मिला 2019 का पद्मश्री सम्मान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झंझारपुर में मॉल का उद्घाटन करने पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • यहां के अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को छोड़ दिया जाता है राम भरोसे April 14, 2021
  • अब राजधानी में कोरोना के नाम पर शुरू हुआ पोस्टरबाजी, विपक्ष ने कसा तंज April 14, 2021
  • संजय जायसवाल ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख किशनगंज थानाध्यक्ष की मॉब लिंचिंग को बताया दुखद और निंदनीय April 11, 2021
  • अंधविश्वास का ये कैसा खेल? सर्प दंश का शिकार बच्चे को मिट्टी में गाड़कर जिंदा करने की हो रही है कोशिश April 11, 2021
  • कोरोना के कारण फिर शुरू हुआ पलायन, सरकार की बढ़ी चुनौती April 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी