• Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
  • Follow us
    • Facebook
    • Twitter
Humara Bihar
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Home » बिहार में असम के कलाकारों ने भोजपुरी गानों पर डांस करने से किया इंकार, बनाया बंदी

बिहार में असम के कलाकारों ने भोजपुरी गानों पर डांस करने से किया इंकार, बनाया बंदी

August 7th, 2019 admin जिलों से खबर 592
बिहार में असम के कलाकारों ने भोजपुरी गानों पर डांस करने से किया इंकार, बनाया बंदी

छपरा: बिहार के छपरा जिले में उपद्रवियों के एक ग्रुप ने असम के एक नृत्य मंडली के ग्यारह सदस्यों को इस बात के लिए बंदी बना लिया क्योंकि उन्होंने भोजपुरी गाने पर डांस करने से इंकार कर दिया था। डांस ग्रुप में नौ महिलाएं शामिल थीं।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा, “घटना के बारे में सतर्क होने के बाद बिहार में हमारे समकक्षों ने कार्रवाई की और सभी युवाओं को बचा लिया। अब सब सुरक्षित हैं।” उन्होंने बताया कि नृत्य मंडली के सदस्यों में से एक युवक ने अपनी सूझबूझ से एक शिक्षक को संदेश भेजा और जीपीएस लॉकेशन शेयर किया, जिसके बाद पुलिस को उन तक पहुंचने में आसानी रही।

जानकारी के मुताबिक डांस ग्रुप को पहली बार 1 अगस्त को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक सांस्कृतिक समारोह में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद, सदस्यों को एक बस में सवार होने के लिए कहा गया, जो सात घंटे की यात्रा के बाद एक अज्ञात स्थान पर ले गई। वहां पहुंचने के बाद उन्हें भोजपुरी गीतों पर प्रदर्शन करने के लिए भी कहा गया, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनके और आयोजकों के बीच बहस हुई।

इसके बाद उन सभी को मशरक क्षेत्र में कहीं 50 लोगों की निगरानी में एक इमारत में बंदी बना लिया गया। बिहार पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच करने और दोषियों को पकड़ने का वादा किया है।

इससे पहले असम के कामरूप जिले में असोलपारा इलाके में इसी तरह की एक घटना में, नर्तकियों के एक ग्रुप के साथ अनियंत्रित दर्शकों ने छेड़छाड़ की थी और धमकी दी थी। इस मामले के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट- माधुरी शुक्ला

  • Tags
  • Assam
  • Bihar News
  • crime News
  • Silliguri
  • West Bengal
  • असम
Facebook Twitter WhatsApp
Previous article सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- देश की बेटी चली गई
Next article बिहार में पुलिस हेडक्वार्टर ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का दिया आदेश

admin

Related Posts

बिहार में खौफजदा है बेटियां, दरभंगा में पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत

बिहार में खौफजदा है बेटियां, दरभंगा में पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत

December 7th, 2019
बिहार: रेलकर्मी अंजू ने 21वां एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता 3 स्वर्ण पदक

बिहार: रेलकर्मी अंजू ने 21वां एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता 3 स्वर्ण पदक

December 7th, 2019
बाल विवाह से लड़ने के लिए गया की बेटी को UN अवार्ड से किया गया सम्मानित

बाल विवाह से लड़ने के लिए गया की बेटी को UN अवार्ड से किया गया सम्मानित

December 7th, 2019

Leave a Reply Cancel reply

Latest Posts
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रचाई शादाी? जानिए शादी का पूरा सच
टॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रचाई शादाी? जानिए शादी का पूरा सच

Dec 7th, 20190231
07 दिसंबर का राशिफल: आज के दिन सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में होगी वृद्धि
पर्व-त्योहार

07 दिसंबर का राशिफल: आज के दिन सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Dec 7th, 20190147
CM नीतीश ने रेप के लिए पोर्न साइट्स को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र से बैन लगाने की करेंगे मांग
राजनीति

CM नीतीश ने रेप के लिए पोर्न साइट्स को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र से बैन लगाने की करेंगे मांग

Dec 6th, 20190251
झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका की खारिज
राजनीति

झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका की खारिज

Dec 6th, 20190284
LikeBox
Facebook By Weblizar Powered By Weblizar
Tweets
© BNN Media Production Pvt Ltd. All rights reserved.
Designed and Hosted by BNN Media Production Pvt Ltd