Thursday, May 26, 2022
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home पर्व-त्योहार

12 जनवरी 2022 का राशिफल: इन जातकों की सेहत आज ज्यादा ठीक नहीं रहेगी

admin by admin
January 12, 2022
in पर्व-त्योहार
0
31 जनवरी
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: दिनांक 12 जनवरी 2022, बुधवार को दशमी, 16:51 तक है। नक्षत्र : भरणी, 14:00 तक रहेगा। योग: साध्य, 11:29 तक रहेगा। प्रथम करण: गारा, 16:51 तक रहेगा और वणिजा, 30:10 तक रहेगा।

ADVERTISEMENT

मेष

Related posts

31 जनवरी

31 जनवरी 2022 का राशिफल: इन जातकों को नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी

January 31, 2022
31 जनवरी

30 जनवरी 2022 का राशिफल: कारोबार में वृद्धि होगी, निवेश से मनोनुकूल मिलेगा

January 30, 2022

आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो के प्रति लापरवाह रहेगा आज आप अपने मे ही मगन रहेंगे आवश्यक घरेलू कार्यो को भी बिना कलह के नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी ऐसा ही व्यवहार रहेगा स्वयं कुछ करेंगे नही कोई करेगा तो उसके काम मे नुक्स निकाल कर बाधा पहुचायेंगे। धन लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद भी आवश्यकता से बहुत कम होगा। आज आपको अन्य लोगो की बुराइया सुनने और करने में आनंद आएगा दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने की जगह मूकदर्शक बन आनंद लेंगे। संध्या के समय अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या से भी संतोष ही करेंगे। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें लांक्षन लगने का भय है। खर्च आज कम ही रहेंगे।

वृष

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा आज आपको वाणी और व्यवहार संयमित रखने की सलाह है। जिसे आप अपना हितैषी समझकर व्यक्तिगत सुख दुख में शामिल करेंगे वही आपके साथ धोखा करेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में खटास आएगी। महिलाए विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा अन्य की गलती का आरोप भी आपके ऊपर आएगा। नौकरी पेशा लोगो से अपने को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे बड़ी चूक हो सकती है सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग को भविष्य के लिये बड़ा सौदा मिलने की संभावना है किसी अपरिचित से भी विवेक से पेश आये आज अनजान लोगों से ही लाभ आसार है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता होगी।

मिथुन

ADVERTISEMENT

आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज करेंगे।

कर्क

आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।

सिंह

आज का दिन बीते कल से ठीक रहेगा। मन आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेगा कार्य करते हुए भी मन ही मन धार्मिक विचार चलते रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी ना किसी बात को लेकर पहले मतभेद होंगे बाद में मजबूरी में अथवा तालमेल बनाये रखने के लिये एकमत हो जाएंगे लेकिन संतानों को लेकर कोई न कोई परेशानी बनी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा लाभ की संभावना ना रखें अन्यथा बाद में निराश होने पड़ेगा खर्च निकालने के लिये भी किसी का मुह ताकना पड़ेगा। नौकरी वाले जातकों का अधिकारी वर्ग पर क्रोध बढ़ेगा। धन की आमद ना के बराबर रहेगी फिर भी संभव हो तो किसी से उधार के व्यवहार ना ही करें। मानसिक अशांति को छोड़ सेहत में सुधार आएगा।

कन्या

आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें अन्यथा हानि निश्चित है। दिन के आरंभ में स्वभाव में रूखापन रहेगा किसी की सरल बातो का जवाब उल्टा देकर वातावरण स्वयं ही खराब करेंगे। सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण कार्यो को मन से नही करेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज धन संबंधित कारणों से कोई नई परेशानी खड़ी होगी आज इसके सुलझने के आसार कम ही है। सामाजिक जीवन सामान्य रहेगा स्वार्थ हेतु ही व्यवहार करेंगे परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन से सावधान रहें खराब होने अथवा चोटादि का भय है।

ADVERTISEMENT

तुला

आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा लेकिन महिलाए का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी। कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन खर्चीला साबित होगा घर अथवा कार्य क्षेत्र पर ना चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन बाद में इससे शांति और संतोष भी अनुभव करेंगे। परिजन अपनी अनैतिक मांगो को लेकर मध्यान तक परेशान करेंगे पूरी होने पर ही सब्र आएगा। कार्य क्षेत्र का भी यही हाल रहेगा सहकर्मियों को प्रसन्न रखने के साथ व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी आज ज्यादा ठीक नही रहेगी ठंड का प्रकोप स्वास्थ्य पर पड़ेगा जुखाम बुखार सरदर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से बचें अन्यथा स्थिति गंभीर होगी। बुजुर्गों को संतुष्ट नही कर पाएंगे।

धनु

आज का दिन आपको राहत प्रदान करेगा बुद्धि-विवेक का विकास होगा। समाज मे आपकी अलग पहचान बनेगी किसी से काम निकालना भी आसान होगा लेकिन घर का वातावरण इसके एक दम विपरीत रहेगा परिजनों को सही सलाह देना भी कलह को निमंत्रण देने जैसा रहेगा। परिजन आपको केवल स्वार्थ पूर्ति के लिये ही याद करेंगे अन्य समय अपने मन की चलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपनी बुद्धि और चालाकी से अन्य के लाभ को अपने पक्ष में कर सकेंगे। कुछ दिनों से चल रही मंदी में कमी आएगी धन की आमद फिर भी सही समय पर ना होने से आर्थिक कमी बनी रहेगी। संध्या के समय धन भर की थकान मनोरंजन से कम होगी।

मकर

आज के दिन आपका गुस्सा आस पास रहने वालों को सहज नही बैठने देगा। सेहत में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी जिससे कार्य करने के लिये पूरी तरह तैयार नही रहेंगे अधिकांश कार्य अन्य के भरोसे करना पड़ेगा लेकिन मन के अनुसार ना होने पर गुस्सा आएगा। धन की आमद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगी। बिक्री केवल उधारी की शर्त पर होने के कारण व्यवसायी वर्ग विशेष रूप से उधारी के लेनदेन के कारण दुविधा में रहेंगे धन की आमद के लिये जोर जबरदस्ती ना करें अन्यथा आगे के लिये संबंध खराब होंगे। घर के सदस्य अथवा मित्र परिचित आपसे भयभीत होने के कारण मदद करने में भी संकोच करेंगे लेकिन आप इसे गलत नजरिये से देखेंगे।

कुंभ

आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

मीन

आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Humarabihar.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: 2022AquariusAriesCancerCapricornGeminiHoroscope for January 12LeoLibrapiscesSagittariusScorpioTaurusVirgo
ADVERTISEMENT
Previous Post

08 जनवरी 2022 का राशिफल: आज परिवार में किसी के अस्वस्थ होने की संभावना है

Next Post

13 जनवरी 2022 का राशिफल: इन जातकों को निवेश के लिए अत्यंत शुभ दिन है

Next Post
31 जनवरी

13 जनवरी 2022 का राशिफल: इन जातकों को निवेश के लिए अत्यंत शुभ दिन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अक्षरा

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

3 years ago
Entertain

लॉकडाउन में मोनालिसा ने ढूंढा फैन्स को Entertain करने का नया तरीका

2 years ago
सनकी दारोगा

‘सनकी दारोगा’ बन कर आ भोजपुरी फिल्म में कम बैक कर रहे हैं मेगास्टार रवि किशन

4 years ago
बिहार

बिहार में ”लव यू दुल्हिन” से ही स्थापित होगी मैथिली फिल्म इंडस्ट्री- सुनिल छैला

3 years ago
पाकिस्तान के खिलाफ फिल्में बनाने में भोजपुरी इंडस्ट्री सबसे आगे

पाकिस्तान के खिलाफ फिल्में बनाने में भोजपुरी इंडस्ट्री सबसे आगे

5 years ago
Load More

FOLLOW US

  • 25.8k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नंबर प्लेट से जानिए बिहार के क्षेत्र का नाम, क्या आपको पता है BR12 कहां का नंबर प्लेट है?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, महिला दलाल गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नगर निगम निलाम कर सकता है आरा रेलवे स्टेशन, जानिए क्या है मामला

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं बिहार के प्रमुख किले, जानिए एक साथ सभी के इतिहास, भूगोल

    10 shares
    Share 10 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • कोविड ने छीनी जैनब की नौकरी तो मशरूम की खेती ने बदल दी उनकी किस्मत March 28, 2022
  • पटना में लगा RJD का ‘पुष्पा’ स्टाइल वाला पोस्टर, लालू बोले- ‘झुकेगा नहीं’ March 28, 2022
  • कटिहार में डूबा मालवाहक जहाज, कर्मचारी ने बताई घटना की हकीकत March 28, 2022
  • भूमि अतिक्रमण रोकने के लिए बिहार सरकार मंदिरों की बनाएगी बाड़ March 25, 2022
  • भागलपुर : जहरीली शराब का कहर, होली में 37 लोगों की मौत, मचा हड़कंप March 21, 2022

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी