पटना: भोजुपरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कल धूमधाम से अपना 33वां जन्मदिन जन्मदिन मनाया। खेसारीलाल की बर्थ डे पार्टी में फिल्मी सितारों का तांता लगा रहा। उनका जन्म बिहार के सिवान जिले में वर्ष 1986 में हुआ था। आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्टी के चमकते हुए सितारे हैं।
इस मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेस काजल राघवानी ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते हुए उनके साथ अपन कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की।
गुंजन पंत पहुंची खेसारी की बर्थडे पार्टी में
खेसारीलाल यादव को बधाई देने इस पार्टी में किसमिस भाभी भी पहुंची थीं और सबका दिल जीत लिया। ये किसमिस भाभी कोई और नहीं, अपनी गुंजन पंत ही हैं। गुंजन जल्द ही बिग गंगा के शो बगल वाली जान मारेली में नज़र आने वाली हैं। यह शो चर्चित हिंदी हास्य सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कांसेप्ट पर आधारित है, जिसमें गुंजन किसमिस भाभी के किरदार में नज़र आएंगी। यही वजह है कि जब वे खेसारीलाल यादव की बर्थडे पार्टी में पहुंची तो कुछ लोगों ने किसमिस भाभी कह कर भी बुलाया।
खेसारी के जनमदिन के मौके पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शामिल हुए। प्रदीप सिंह ,लाल बाबू पंडित ,गुंजन पंत ,श्यामली श्रीवास्तव ,पप्पू यादव ,सवीटी छाबरा ,मधुकर आनंद ,ओम झा ,सोनू पांडेय ,प्रणव कुमार ,प्रमोद शर्मा ,रजनीश मिश्रा ,विवेक सिंह ,आज़ाद सिंह आदि लोगों ने खेसारीलाल यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट- माधुरी शुक्ला