पटना
आज पूरा बिहार शोक में डूबा है क्योंकि बिहार ने अपने एक लाल को खो दिया। आज पूरे भोजपुरी जगत को कभी पूरी नहीं होने वाली क्षति हुई है क्योंकि भोजपुरी गीत के सम्राट मोतीलाल मंजुल का देहांत हो गया। मंजुल ने भोजपुरी और बॉलीवुड के कई ऐसे गाने लिखे हैं जिसे लोग आज भी अपने जुबान पर गुनगुनाते हैं। उनके लिखे गीतों को कई सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी आवाज दी है। महेंद्र कपूर से लेकर अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम, तृप्ति शाक्य तक ने अपनी आवाज में मंजुल के शब्दों को गाया।
मोतीलाल मंजूल बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर प्रखंड के रहने वाले थे। उनका निधन शनिवार को दिल्ली स्थित उनके अवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुया। मंजुल वही हैं जिन्होंने अपने गीतों से कई गायकों को स्टार बना दिया। मंजुल ही नहीं उनकी बेटियां रितु चौहान और सोनी चौहान की आवाज में गाये विवाह और तिलक के गीत आज भी शादी में आपको सुनने को मिल जाते हैं। आज भी बिहार में इनके गाने सबसे पहले पसंद किए जाते हैं। मंजुल साहब तकरीबन हर कंपनी के साथ काम कर चुके हैं। टी-सीरिज से लेकर नीलम, एचएमवी और चंदा जैसे कंपनियों के साथ मिल हजारों गाने लिखें है। आज भी इसका ऑडियो वीडियो एलबम उपलब्ध है।
अगर मंजुल साहब को याद करना हो तो कभी भी इस गाने को गुनगना लें, ‘सइयां हमार हो…नथुनिये पऽ गोली मारे…’ इसके साथ ही भोजपुरी का एक और मधुर गीत ‘गोरिया चांद के अंजोरिया नियन गोर बाड़ू हो….’ अगर किसी को प्यार में डूबना है तो मंजुल साहब का ये गाना जरूर सुने ‘जवन रोग के दवाई ना बैदा बताई, तऽ बुझिहऽ कि प्यार हो गइल…’, अगर आप मजाक के मूड में हैं तो मंजुल साहब आपको ऐसे याद आएंगे ‘बोकवा बोलत नइखे…’ इस तरह से मंजुल साहब ने हर मूड में गाना लिखा है।
इसके अलावा अगर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने टी-सीरिज के लिए कॉमेडी टेली फिल्म्स ‘बिहारी लोटा’, ‘ससुर के खिचड़ी’, ‘चाचा के साली हमर घरवाली’ के साथ लव स्टोरी फिल्में भी बनाई। इसके साथ उन्होंने भक्ति फिल्म भी बनई है जैसे ‘थावे के भवानी’, ‘गंगा जइसन छठी मैया।
मंजुल की लेखनी को लेकर इन्हें भोजपुरी सम्राट कहा जाता है। भोजपुरी के इस सम्राट को लेखनी के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। इनमें ‘भोजपुरी ग्रेट सम्राट’, ‘रामेश्वर सिंह कश्यप (लोहा सिंह) अवार्ड’, ‘शारदा सम्मान’, ‘प्रवासी रत्न सम्मान’, ‘लोक कवि सम्मान’, ‘कला संस्कृति सम्मान’, ‘पूर्वांचल गौरव सम्मान’ से इन्हें सम्मानित किया गया है। आज इनके जाने के बाद भोजपुरी जगत का तारा टूट गया।
हमारा बिहार टीम