Sunday, January 17, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home ये है बिहार

अब बिहार और झारखंड के डाकघरों में भी बिकेगा मधुबनी पेंटिंग वाला मास्क

admin by admin
August 1, 2020
in ये है बिहार
0
मधुबनी पेंटिंग
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों के लिए मास्क सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं, कई लोगों के लिए ये रोजगार का एक बड़ा साधन भी बन गया है। यही वजह है कि अब बाजारों में स्वदेशी मास्क का तेजी से डिमांड बढ़ रहा है। इसके साथ ही मधुबनी पेंटिंग युक्त मास्क को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार व झारखंड के डाकघरों में मधुबनी पेंटिंग युक्त मास्क की बिक्री का फैसला किया गया है। इसके लिए पेंटिंग के स्थानीय कलाकारों से करार किया गया है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

डाक विभाग बिहार परिमंडल ने इसकी तैयारी कर ली है और करीब दो लाख मॉस्क की खरीदारी होगी। डाक विभाग ने मधुबनी के लोकल कलाकारों से पेंटिंग युक्त मॉस्क का नमूना मांगा है। सोमवार को मधुबनी के कलाकार 200 मधुबनी पेंटिंग से युक्त मॉस्क डाक विभाग को देंगे। अगर यह मॉस्क विभाग को पसंद आ गया तो इसके बाद थोक मॉस्क खरीदारी का आर्डर दिया जाएगा।

Related posts

बिहार

बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम की संघर्षों से भरी है कहानी, अपनी मेहनत से लहराया सफलता का परचम

November 17, 2020
रामकलावन

बिहार का बेटा ‘रामकलावन’ बना सेशेल्स का राष्ट्रपति, पेशे से रह चुके हैं पुजारी

October 30, 2020

15 अगस्त के पहले ही डाकघरों में मधुबनी पेंटिंग युक्त मॉस्क की बिक्री शुरू हो जाएगी। मधुबनी पेंटिंग मॉस्क दो लेयर और तीन लेयर का होगा लेकिन इन पर पेंटिंग के कई डिज़ाइन भी होंगे। दो लेयर का मॉस्क 90 रुपए और तीन लेयर का मॉस्क 100 रुपये में मिलेंगे।

मधुबनी पेंटिंग युक्त मॉस्क बिहार व झारखंड के हेड पोस्ट ऑफिस जीपीओ और मुख्य डाकघर में बेचे जाएंगे। डाक विभाग ने सभी मुख्य डाक घर के अधीक्षक को आदेश दिया है कि अगर अनुमंडल प्रखंड व ग्रामीण डाकघरों से मॉस्क की मांग की जाए तो उसकी आपूर्ति की जाए।

ADVERTISEMENT

बता दें कि इस कला और इसके कलाकारों के प्रयास की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया है कि सकारात्मक सोच और प्रयोग आपदा को अवसर व विपत्ति को विकास में बदल सकता है।

प्रधानमंत्री ने रविवार यानी 26 जुलाई को मन की बात में कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि बिहार में युवाओं और महिलाओं ने अपने टैलेंट व स्किल के दम पर कुछ नए प्रयोग शुरू किए हैं। कई वूमन सेल्फ हेल्प ग्रुप ने मधुबनी पेंटिंग वाले मास्क बनाने शुरू किए और देखते ही देखते ये खूब पॉपुलर हो गए हैं।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी मधुबनी पेंटिंग युक्त मास्क का काफी तारीफ कर चुकी हैं। उन्‍होंने ट्वीट में 37 वर्षीय रेमंत द्वारा मधुबनी पेंटिंग वाले मास्क की तारीफ कर दी। फिर क्या था, रेमंत ट्रेंड होने लगे। ऑर्डर पर आर्डर आने लगे। स्थिति यह हो गई कि उन्हें मोबाइल स्विच ऑफ करना पड़ा।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

‘बिहार की लाइफलाइन’ महात्मा गांधी सेतु आज से नए रूप में हुआ शुरू

Next Post

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी, गोपालगंज के रहने वाले प्रदीप सिंह बने टॉपर

Next Post
सिविल सेवा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी, गोपालगंज के रहने वाले प्रदीप सिंह बने टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अक्षरा

खेसरी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने मचाया एक बार और धमाल

2 years ago
ऋतिक रोशन

PHOTOS: पटना में ‘सुपर 30’ के प्रमोशन से लौटते हुए ऋतिक रोशन को पापराज़ी ने किया कैप्चर

2 years ago
अक्षरा सिंह

भोजपुरी ‘मेलोडी क्वीन’ अक्षरा सिंह दिखने वाली हैं BIG BOSS के घर में

2 years ago
‘जिया तू बिहार के लाला’ गाना पर झूमा पटना, भोजपुरी कलाकारों ने जम कर बरसाया ‘रंग’

‘जिया तू बिहार के लाला’ गाना पर झूमा पटना, भोजपुरी कलाकारों ने जम कर बरसाया ‘रंग’

3 years ago
अजय देवगन के नाम पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने लूट लिए 200 करोड़ रुपए

अजय देवगन के नाम पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने लूट लिए 200 करोड़ रुपए

3 years ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रेड स्विमसूट में मोनालिसा की ये फोटो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

    373 shares
    Share 373 Tweet 0
  • 2021 Rashifal: इन 5 राशिवालों के लिए बेहद ही शुभ होने वाला है नया साल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, महिला दलाल गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021
  • नेपाल से अगवा किए गए दो बच्चे पटना में मिले, बड़े गिरोह का पर्दाफाश January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी