Wednesday, March 3, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home ये है बिहार

ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

admin by admin
November 20, 2017
in ये है बिहार
0
ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक
0
SHARES
463
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

पटना

ADVERTISEMENT

हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट जारी की थी जिसमें बिहार के संप्रदा सिंह को 43वें नंबर पर शामिल किया गया था। बता दें कि इस लिस्ट में उन्होंने अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स की लिस्ट में अनिल अंबानी को 45वां स्थान पर रहे थे।

Related posts

बिहार

बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम की संघर्षों से भरी है कहानी, अपनी मेहनत से लहराया सफलता का परचम

November 17, 2020
रामकलावन

बिहार का बेटा ‘रामकलावन’ बना सेशेल्स का राष्ट्रपति, पेशे से रह चुके हैं पुजारी

October 30, 2020

91 साल के संप्रदा सिंह का जन्म बिहार के जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के ओकरी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वहां के लोग बताते हैं कि आखिरी बार वह अपने गांव 2004 में आए थे। लेकिन अब ओकरी स्थित घर में कोई नहीं रहता, वहां ताला लटका हुआ है। लोग बताते हैं कि संप्रदा सिंह बिहार आते भी हैं तो वे अपने पटना स्थित घर में ही ठहरते हैं। सालों से इस घर में कोई नहीं आया।

लेकिन एक ऐसा भी समय था जब 3.3 बिलियन डॉलर (21 हजार 486 करोड़ रुपए) के मालिक संप्रदा सिंह पढ़ लिखकर खेती करने अपने गांव आए तो वहां के लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया जिसके बाद वे मुंबई चले गए और फिर वापस नहीं लौट।

ADVERTISEMENT

अकाल ने फेरा मेहनत पर पानी
संप्रदा सिंह के पड़ोसी, देवेंद्र शर्मा और नवल शर्मा बताते हैं कि वे शुरू से ही पढने में कापी तेज थे। घोसी स्थित हाई स्कूल में पढ़ने के बाद उन्होंने इंटर किया और गया जाकर बीकॉम की डिग्री ली।
पढ़ाई पूरी करने के बाद वे गांव वापस लौटे, जहां उन्होंने आधुनिक तरीके से खेती करने की कोशिश की। संप्रदा सिंह के पिता के पास करीब 25 बीघा जमीन थी, इसी जमीन में वे धान और गेंहूं की जगह सब्जी की खेती करना चाहते थे। और जब उन्होंने खेती शुरू की उन्हें सिंचाई को लेकर काफी परेशानियां आईं। बारिश कम होने के चलते गांव से होकर बहने वाली फल्गु नदी में पानी कम था। संप्रदा ने डीजल से चलने वाला वाटर पंप लोन पर लिया और उससे सब्जी की सिंचाई करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। और तभी किस्मत की भी मार गई और उसी साल गांव में अकाल पड़ गया। इंसानों और जानवरों के पीने के लिए पानी नहीं मिलता था तो खेती कहां से होती।

छोड़े कई काम
खेती में जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने एक प्राइवेट हाई स्कूल में टीचर की नौकरी शुरू की। लेकिन वहां उन्हें बेहद कम सैलरी मिलती थी, जिससे खर्च चलाना मुश्किल था। कुछ समय तक नौकरी करने के बाद उन्होंने इसे भी छोड़ दिया और पटना जाकर बिजनेस करने का फैसला किया। जहां उन्होंने बीएन कॉलेज के पास सड़क किनारे छाते की दुकान शुरू की। लेकिन इस काम में भी उन्हें मुनाफा नजर नहीं आ हा था जिसके बाद संप्रदा सिंह ने इसे भी छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT

पार्टनर से विवाद के बाद खोली अल्केम कंपनी
फिर उन्होंने अपने एक संबंधी की दवा दुकान पर काम करना शुरू किया। अपनी व्यवहार कुशलता के चलते पीएमसीएच के डॉक्टरों से उनका अच्छा संपर्क हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने लक्ष्मी पुस्तकालय के मालिक लक्ष्मी शर्मा के साथ खुदाबक्श लाइब्रेरी के पास दवा की दुकान शुरू की। वह हॉस्पिटल में दवा की सप्लाई भी करने लगे। दुकान अच्छी चली, लेकिन कुछ समय बाद दोनों पार्टनर के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। और दोनों अगल हो गए। इसके बाद संप्रदा सिंह ने अपने दोस्तों से पूंजी लेकर खुद की दुकान अल्केम फर्मा खोली।

वह दवा कंपनियों की एजेंसी लेकर पूरे बिहार में दवा की सप्लाई करने लगे। संप्रदा सिंह की दवा एजेंसी अच्छी चल रही थी, लेकिन वह इतने से संतुष्ट होने वाले नहीं थे। वह अपने सपनों को उड़ान देने के लिए एक लाख रुपए की पूंजी के साथ वे मुंबई चले गए और दवा कंपनी शुरू करनी चाही। लेकिन लोगों ने एक बार फिर उनका मजाक बनाया।

लेकिन दूसरों की बातों को नजरअंजाद कर उन्होंने अल्केम नाम की कंपनी बनाई और दूसरे की दवा फैक्ट्री में अपनी दवा बनवाई। डॉक्टरों से संबंध अच्छे रहने के कारण उनकी दवा बिहार में तेजी से बिकने लगी। दवा की मांग इतनी बढ़ गई कि जल्द ही संप्रदा सिंह ने अपनी दवा फैक्ट्री शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हमारा बिहार टीम

Tags: Alkem CompanyAnil AmbaniBihar NewsForbes IndiaMedical CompanySamprada singh
ADVERTISEMENT
Previous Post

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, 18 बच्चे घायल, 1 की मौत

Next Post

खूनी वारदात को अंजाम देने के लिए बम बना रहे थे अपराधी, खुद के उड़ गए चिथड़े

Next Post
खूनी वारदात को अंजाम देने के लिए बम बना रहे थे अपराधी, खुद के उड़ गए चिथड़े

खूनी वारदात को अंजाम देने के लिए बम बना रहे थे अपराधी, खुद के उड़ गए चिथड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अक्षरा

औरंगाबाद में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, टूटी कुर्सियां

2 years ago
अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, लाखों की ठगी के मामले में कोर्ट ने किया तलब

1 year ago

मुंबई में भारी बारिश के बीच अक्षरा सिंह ने की बोल बम गाने की शूटिंग, देखें तस्वीरें

2 years ago
मोनालिसा

PHOTO: काले बिकनी में मोनालिसा ने शेयर की ऐसी फोटो की मच गया बवाल

2 years ago
रवि किशन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने 20 साल बाद की रेल यात्रा, स्टेशन पर यात्रयों से मुलाकात कर छठ पूजा की दी बधाई

1 year ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • IPL में खेलेगी बिहार की टीम, स्टेडियम में लगेंगे बिहारी-बिहारी के नारे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म January 17, 2021
  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी