Wednesday, March 3, 2021
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home क्राइम

कूड़ा फेंकने घर से बाहर निकले हॉस्टल संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भूना, इस वजह से चल रहा था विवाद

admin by admin
December 5, 2020
in क्राइम
0
हॉस्टल संचालक
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

Patna: हॉस्टल संचालक और दूध का करोबार करने वाले सतीश कुमार (40) को अपराधियों ने उनके घर के सामने ही गोलियां से भून डाला। यह खूनी वारदात राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थानांतर्गत मिल्की मैनपुरा स्थित विशाल हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम हुई। यहीं सतीश पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। हत्या का आरोप दिलीप के बड़े भाई के बेटे शिवांत कुमार पर लगा है।

ADVERTISEMENT

घटना के बाद अपराधी फरार हो गये। मृतक सतीश और दिलीप सहोदर भाई हैं। शिवांत बड़े भाई दिलीप का बेटा है। प्रभारी डीएसपी विधि व्यवस्था राजकिशोर सिंह और पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। घटनास्थल से दो खोखे पुलिस ने बरामद किये हैं। शिवांत और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

Related posts

अपराध

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म

January 17, 2021
नेपाल

नेपाल से अगवा किए गए दो बच्चे पटना में मिले, बड़े गिरोह का पर्दाफाश

January 11, 2021

दरअसल, शाम के वक्त सतीश ने अपनी पत्नी को चाय बनाने को कहा फिर खुद कचरा फेंकने के लिये बाहर निकल गये। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने फार्यंरग की। सीना, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर पड़े। मृतक की पत्नी का आरोप है कि शिवांत और उसके साथी बाइक पर सवार होकर आये थे। उन्होंने ही उनके पति को गोली मारी है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल शुरू कर दी है। उसमें कुछ तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं। अपराधी जिस बाइक से फरार हुए उसका भी पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

पहले भी दोनों भाइयों और भतीजे के बीच झगड़ा हो चुका है। सतीश की पत्नी रिचा का आरोप है कि दिलीप और सीमांत ने मिलकर उनके पति के साथ मारपीट भी की थी। मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज हुआ था। सीमांत को पुलिस ने जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर निकला था।

जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे यह साफ है कि सतीश को गोली दागने वाले शूटर बेहद पेशेवर थे। एक-एक कर उन्होंने पांच गोलियां दागीं। अपराधी सतीश को मौत के घाट उतारने ही आये थे। गोली पिस्टल से चली है। अपराधियों ने अपना चेहरा भी ढक रखा था।

ADVERTISEMENT

मैनपुरा के रहने वाले शत्रुघ्न के बेटों दिलीप और सतीश के बीच नेहरूनगर के विशाल हनुमान मंदिर के समीप स्थित मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जगह दो चार मंजिला का मकान है। एक में शत्रुध्न और उनकी पत्नी इंदु देवी रहती हैं।

दूसरे में सतीश और उनका परिवार रहता है। जबकि बड़ा भाई मैनपुरा में रहता है। आरोप है कि आपराधिक प्रवृति का दिलीप और उसका बेटा सीमांत सतीश पर नेहरूनगर वाले मकान को उसके नाम से लिख देने का दबाव बनाते थे।

हत्या की इस घटना के बाद सतीश के घर में कोहराम मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर उनकी पत्नी जैसे ही घर के बाहर निकली सामने वे खून से लथपथ होकर गिरे थे। आनन-फानन में सतीश को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी को जैसे ही पति की मौत का पता चला वे शव के पास ही बेहोश हो गयीं। दिलीप एक पांच साल के बेटे आशुतोष और एक साल की बेटी के पिता थे।

हमारा बिहार टीम

ADVERTISEMENT
Previous Post

कृषि कानून के विरोध में महागठबंधन आज देगा धरना तो माले करेगा चक्का जाम

Next Post

बिहार में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू, पहले इन लोगों को लगाया जाएगा टीका

Next Post
वैक्सीन

बिहार में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू, पहले इन लोगों को लगाया जाएगा टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खेसारी लाल

यूट्यूब पर रिलीज हुआ खेसारी लाल का महाशिवरात्रि स्पेशल सॉन्ग, दर्शक खुब कर रहे हैं पसंद

2 years ago
कभी भोजपुरी जगत में फेमस रहने वाली आज एक फिल्म को तरस रही है

कभी भोजपुरी जगत में फेमस रहने वाली आज एक फिल्म को तरस रही है

3 years ago
8 साल की उम्र से गीत गाने वाला भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार

8 साल की उम्र से गीत गाने वाला भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार

3 years ago
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरेंगी मल्लिका

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरेंगी मल्लिका

3 years ago
Amrapali Dubey

धूम मचाने आ रही हैं Amrapali Dubey, कहा- आ रही हूं बिहार…वहीं मिलूंगी

3 years ago
Load More

FOLLOW US

  • 26.3k Fans
  • 881 Followers
  • 4.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं संप्रदा सिंह, जानिए कैसे छाता बेचने वाला इंसान बना 21 हजार करोड़ का मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लिट्टी-चोखा मेला कब बा? जानिए इस मेले का इतिहास और कहां से शुरू हुआ बिहार का यह प्रमुख व्यंजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ये हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रेड स्विमसूट में मोनालिसा की ये फोटो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

    373 shares
    Share 373 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर परेशान हुई सुशासन सरकार, राजद के पोस्टर से सियासत हुई गर्म January 17, 2021
  • CM नीतीश की मौजूदगी में IGIMS से कोरोना टीकाकरण की हुई शुरुआत, सफाईकर्मी रामबाबू को लगा पहला टीका January 16, 2021
  • तेजस्वी ने बिहार को बताया क्राइम कैपिटल, बोले- यहां कायम हो चुका है महाजंगलराज January 16, 2021
  • भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा खरमास के बाद टूटेगी राजद January 11, 2021
  • पटना में अपराध को कम करने के लिए पुलिस कप्तान का नया फरमान जारी January 11, 2021

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी