रोहतास : सासाराम में नशेड़ी बेटे की करतूतों से परेशान होकर मां और पत्नी ने जंजीर में जकड़ा। शिकयत करने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई मजबूरन जंजीर में जकड़ना पड़ा। पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी शराबी बेटे को नशा मुक्ति केंद्र में नहीं कराया गया भर्ती। नशा करके पत्नी को नशेड़ी पति द्वारा की जाती है हमेशा पिटाई। आजिज होकर पत्नी और मां ने बेटे को जंजीरों में किया कैद।
रोहतास जिला मुख्यालय में नशेड़ी की हरकतों से घरवाले इतने परेशान हो गए कि उसे घर में ही जंजीरों से जकड़ दिया, जिससे वह नशा ना कर सके और घर में शांति रहे। नशड़ी युवक से मां एवं पत्नी इतनी परेशान हो गई कि उन्हें मजबूरन यह कृत्य करना पड़ा। अब वह चाहती है कि उनका बेटा सुधर जाए, इसे कही इसे पुलिस-प्रशासन सुधार नशा मुक्ति केंद्र ले जाए।
मामला सासाराम के कबीरगंज जुड़ा है। कबीरगंज के रहने वाले स्वर्गीय भगवान सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार नशे की हालत में घर में मारपीट एवं तोड़-फोड़ कर रहा था। जिससे उसकी माँ चंद्रमुनी कुंवर तथा पत्नी सोनी देवी परेशान हैं। मां चंद्रमुनी कुंवर बताती हैं कि कि उनका बेटा गत एक साल से नशे का सेवन कर रहा है, शराब, भांग, गांजा, सब पिता है, हेरोइन भी पिता है। पैसे के लिए घर में गाली-गलौज मारपीट करता है। सामान तोड़ता है।
दो दिन पूर्व वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, तो सबने मजबूरन उसे जंजीर में बांध दिया है। पत्नी सरोज कहती है कि 5 माह पहले शादी हुई है। ये सब नशा करते है। नशा में मारपीट करते हैं मंगलसूत्र भी तोड़ दिया है। मजबूरी में यह कदम परिवार वालों ने उठाया है। मां और पत्नी दोनों चाहते हैं कि वो सुधर जाए ताकि वो शांति से जी सके।
इधर लोगों ने युवक पर नशे के लिए चोरी एवं छीनैती का आरोप भी लोग लगाते हैं। जिसकी शिकायत को ले लोग अक्सर घर पर पहुंच जाते थे। यद्यपि युवक खुद मानता है कि वो नशा करता है लेकिन चोरी-छीनैती के आरोप से इंकार करता है।