Saturday, April 1, 2023
Humara Bihar
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी
Humara Bihar
Home टॉलीवुड

“गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में जायेगी बेगूसराय में बनी भोजपुरी फ़िल्म “सईयां ई रिक्शावाला”

admin by admin
June 28, 2019
in टॉलीवुड
0
भोजपुरी
0
SHARES
238
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
ADVERTISEMENT

पटना: चर्चित कहावत “मान लो तो हार है,और ठान लो तो जीत” को बेगूसराय के सिनेमाई कलाकारों ने सही साबित कर दिया है। “भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री” के स्थापना काल से ही फीचर फ़िल्म निर्माण एक सपने के सच होने जैसा रहा है। किंतु बेगूसराय में स्थापित बिहार की पहली “राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी” से जुड़े सिनेमाई कलाकारों ने संसार की सबसे कम लागत में फीचर फिल्म का निर्माण कर न सिर्फ नए व अनोखे इतिहास की रचना कर डाली बल्कि ये संदेश भी दिया कि यदि आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो असम्भव को भी सम्भव किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

Related posts

खेसारी लाल यादव

इस मामले में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

January 5, 2022
मोनालिसा

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर पर भी धमाल मचा रही हैं मोनालिसा, जारी किया नया वीडियो

September 26, 2020
ADVERTISEMENT

दिनकर फिल्मसिटी के निर्माता जे.एन.सिंह ने दावा किया है कि मात्र साढ़े पाँच लाख की लागत से उन्होंने “सईयां ई रिक्शावाला” नामक भोजपुरी फीचर फ़िल्म का निर्माण किया है जो संसार की संभवतः सबसे कम लागत में बनी फीचर फिल्म है। श्री सिंह ने कहा कि फ़िल्म को सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त हो चुका है और आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे देश के सिनेमाघरों मे प्रदर्शित भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी फ़िल्म निर्माण से जुड़े सभी कागजातों के साथ “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में अपना दावा पेश करने जा रही है और ये बेगूसराय ज़िले के सिनेमाई कलाकारों की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।

बताते चलें कि पिछले वर्ष ही बेगूसराय के विभिन्न स्थानों पर बनाई गई भोजपुरी फीचर फिल्म “सईयां ई रिक्शावाला” में प्रौढ़ शिक्षा, नारी सशक्तिकरण एवम् शराबबंदी जैसे विषयों को संजीदगी के साथ दिखाया गया है। हिंदी,भोजपुरी, मैथिली फिल्मों के चर्चित अभिनेता अमित कश्यप ने फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

बॉलीवुड एक्टर विवेकानंद झा, खुशबू पांडे, अनिल पतंग, अरुण शांडिल्य, राकेश महंथ, अजय अनंत, रंजीत गुप्त, अरविंद पासवान, लवली सिंह, लता सिंह, पंकज गौतम, देवानंद सिंह, पंकज पराशर, बबलू आनंद, अशोक कुमार दीपक आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT

चर्चित गीतकार प्रफुल्ल मिश्रा, रामा मौसम आदि ने गीत लिखे हैं जबकि निर्देशन आर.वी.सिंह का है। बेगूसराय के मंसूरचक से जुड़े आभिनेता अमित कश्यप इससे पूर्व टूटे न सनेहिया के डोर, तीज, मनवा के मीत, वास्तुशास्त्र, चौकी, जट जटिन, चौहर, गुलमोहर आदि सहित लगभग दर्जनभर फीचर फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।

टीम हमारा बिहार

Tags: Actor Amit KashyapbegusaraiBhojpuri Movieअमित कश्यपगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्सबेगूसरायबॉलीवुड एक्टर विवेकानंद झाभोजपुरी फिल्मसईयां ई रिक्शावाला
ADVERTISEMENT
Previous Post

ट्रिपल तलाक के बाद धारा 370 मामले पर नीतीश ने BJP को समर्थन देने से किया इंकार

Next Post

सुशील कुमार मोदी ने पार्टियों से की अपील, कहा- धारा 370 पर बदलें स्टैंड

Next Post
कांग्रेस

सुशील कुमार मोदी ने पार्टियों से की अपील, कहा- धारा 370 पर बदलें स्टैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सिने भोजपुरी अवार्ड

पहली बार कोलकाता में होगा ‘सिने भोजपुरी अवार्ड’, लगा सितारों का जमावड़ा

5 years ago
गैंगबाज

फिल्म ‘गैंगबाज’ के जरिए दिखाया जाएगा बिहारी युवा की भटकने की कहानी, बिहार-झारखंड में होगी शूटिंग

5 years ago
मगही

मगही भाषा को मिली एक नई पहचान, बनी पहली फिल्म ‘देवन मिसिर’

5 years ago
वायु प्रदूषण

पटना में बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर, सेलेब्स ने लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील

3 years ago
अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में तोड़फोड़, स्टेज पर देखते ही लोग चलाने लगे कुर्सी

3 years ago
Load More

FOLLOW US

  • 25.8k Fans
  • 881 Followers
  • 12.5k Subscribers

POPULAR NEWS

  • मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं दुर्वा, होगा अपशगुन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 33 कोटि देवी-देवता के बारे में शास्त्रों में ये बताई गई है सच्चाई, आप भी जरूर जानें

    9 shares
    Share 9 Tweet 0
  • ये हैं बिहार के प्रमुख किले, जानिए एक साथ सभी के इतिहास, भूगोल

    10 shares
    Share 10 Tweet 0
  • नंबर प्लेट से जानिए बिहार के क्षेत्र का नाम, क्या आपको पता है BR12 कहां का नंबर प्लेट है?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, महिला दलाल गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Humara Bihar

अतुल्य बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर को आप तक पहुंचाना हमारी टीम का उद्देश्य है।

Follow us on social media:

Recent News

  • कोविड ने छीनी जैनब की नौकरी तो मशरूम की खेती ने बदल दी उनकी किस्मत March 28, 2022
  • पटना में लगा RJD का ‘पुष्पा’ स्टाइल वाला पोस्टर, लालू बोले- ‘झुकेगा नहीं’ March 28, 2022
  • कटिहार में डूबा मालवाहक जहाज, कर्मचारी ने बताई घटना की हकीकत March 28, 2022
  • भूमि अतिक्रमण रोकने के लिए बिहार सरकार मंदिरों की बनाएगी बाड़ March 25, 2022
  • भागलपुर : जहरीली शराब का कहर, होली में 37 लोगों की मौत, मचा हड़कंप March 21, 2022

Category

No Result
View All Result
  • Home
  • जिलों से खबर
  • राजनीति
  • बिहार की संस्कृति
  • बदल रहा है बिहार
  • पर्व-त्योहार
  • क्राइम
  • टॉलीवुड
  • ये है बिहार
  • हेल्थ
  • जानकारी